फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चोरी के आरोपी में एक गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की संपति बरामद

चोरी के आरोपी में एक गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की संपति बरामद

Sun, 15 Apr 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोपी में एक गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की संपति बरामद
चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की संपत्ति बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में छापा मार कर बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए 4 लाख रुपये के कंट्रोल बोर्ड बरामद किए हैं। जो उसने एक सड़क बनाने वाली मशीन के चोरी किए थे।

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि लॉर्ड शिवा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटिड नई दिल्ली का पूंडरी-पाई रोड बनाने के लिए कंपनी द्वारा मशीनें लाई गई थीं। 12 जनवरी की रात कंपनी की दो पॉकीलाईन मशीन पाई रोड गुगामाड़ी के नजदीक खड़ी की गई थी। अगली सुबह दोनों मशीनों के शीशे टूटे पाए गए तथा दोनों मशीनों के बहुमूल्य कंट्रोल बोर्ड/मदर बोर्ड चोरी पाए गए। इंजीनियर राहुल भृगु की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की दोनों मशीनों से चुराए गये दो मदर बोर्ड की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई। एसपी ने बताया चौकी पूंडरी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक बलवान सिंह की अगुवाई में एएसआई जोगेंद्र सिंह ने सिपाही मनोज कुमार व एसपीओ जगबीर सिंह के साथ 13 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा यूपी में दबिश दी। जहां से आरोपी मोहम्मद तोफीक निवासी जमालपुर जिला गया बिहार को काबु करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि वह अपनी बुआ के लडक़े हसन निवासी ददनापुर जिला गया सहित करीब एक वर्ष से लॉर्ड शिवा कंपनी में कार्यरत थे, जहां से हसन 6 जनवरी को काम छोड़कर चला गया। उन्होंनें 12 जनवरी की रात वारदात को अंजाम दिया तथा प्राइवेट जीप द्वारा पूंडरी से वाया जुलाना दिल्ली पहुंचकर आरोपी हसन की मुरादाबाद स्थित ससुराल में पहुंचकर वहां चोरीशुदा मदर बोर्ड लोहे की पेटी में छिपाकर रख दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों कंट्रोल बोर्ड मुरादाबाद में आरोपी हसन की ससुराल के मकान से बरामद कर लिए गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed