फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रोहतक फार्मेसी उतर पुस्तिका कांड में कैथल आरकेएसडी फार्मेसी कॉलेज की उतर पुस्तिकाएं मिलीं

रोहतक फार्मेसी उतर पुस्तिका कांड में कैथल आरकेएसडी फार्मेसी कॉलेज की उतर पुस्तिकाएं मिलीं

Tue, 01 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
रोहतक फार्मेसी उतर पुस्तिका कांड में कैथल आरकेएसडी फार्मेसी कॉलेज की उतर पुस्तिकाएं मिलीं
आरकेएसडी फार्मेसी कॉलेज की उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं
विज्ञापन

- रोहतक फार्मेसी उत्तर पुस्तिका कांड
प्रिंसिपल ने कहा- पुरानी उतर पुस्तिकाएं, कॉलेज का नहीं है कोई लेना-देना
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोहतक में फार्मेसी के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर हुए खुलासे में आरकेएसडी फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं भी मिलीं हैं। इस कारण जांच टीम ने कॉलेज में संपर्क साधा है। कॉलेज ने पूरे मामले में किसी भी तरह के लेन-देन से स्पष्ट इंकार करते हुए निष्पक्ष जांच में हर संभव सहयोग की बात कही है।
रोहतक में फार्मेसी कॉलेज की उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं हैं। पता चला है कि खाली उत्तर पुस्तिकाओं को बदलकर बच्चों को नाजायज तरीके से लाभ पहुंचाए जाने का प्रयास हो सकता है। इसी कांड में आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों की भी उत्तर पुस्तिकाएं जांच टीम के हाथ लगी हैं। कॉलेज प्रिंसिपल एससी अरोड़ा से इस बारे में जांच टीम ने संपर्क किया है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल एससी अरोड़ा ने अमर उजाला को बताया कि कॉलेज का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं हैं। जो उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं हैं, वे वर्ष 2012-13 की हैं। परीक्षा के बाद ऑब्जर्वर उत्तर पुस्तिकाएं साथ ले जाते हैं। इसके बाद वे उन्हें कहां रखते हैं, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। पुरानी उत्तर पुस्तिकाएं हो सकता है वहीं पर रखी गई हों। यदि इस साल की उत्तर पुस्तिकाएं भी हैं तो भी कॉलेज का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं हैं। क्योंकि पिछले तीन साल से यहां परीक्षा केंद्र ही नहीं बना है। असंध व राजौंद में स्थित केंद्रों में ही परीक्षाएं हुई हैं और वहीं से उन्हें जांच के लिए भेजा गया। जांच टीम ने मुझसे संपर्क किया है। जिस पर मैंने स्पष्ट बता दिया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ताकि गलत काम करने वालों को सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed