फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   फावड़े से गाय की बेरहमी से हत्या

फावड़े से गाय की बेरहमी से हत्या

Tue, 27 Feb 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
फावड़े से गाय की बेरहमी से हत्या
फावड़े से गाय की बेरहमी से हत्या
विज्ञापन

पाई (कैथल)। करोड़ा गांव में एक व्यक्ति के द्वारा गाय को फावड़ा मारने से तनाव बना हुआ है। करोड़ा गोशाला के प्रधान आनंद शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह गोशाला का मुनीम राम निवास गोशाला में हर रोज की तरह पहुंचा तो उसने देखा कि एक गाय मृत पड़ी है। उसने इसकी सूचना तुरंत उनको दी। उन्होंने सीसीटीवी में फुटेज देखी तो पता चला कि गोशाला में एक साल से नौकरी पर लगे हुए संदीप निवासी करोड़ा एक गाय पर फावड़े से वार कर रहा है। उसने करीब 12 वार कर गाय को मारा। उसके बाद उन्होंने गोशाला समिति व ग्रामीणों की तत्काल बैठक बुलाई। जिसमें समिति के उप प्रधान माया राम, चेयरमैन राम दिया, सचिव शमशेर, सदस्य टेका राम, बलवान, पाला, आदि अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि मामले की सूचना पुलिस को दी जाए।

उधर इस बारे में पशु चिकित्सक नरेश कुमार शर्मा पाई ने बताया कि पोस्टमार्टम करने पर गाय के सिर पर भारी हथियार के द्वारा कई बार-बार किया गया।
सूचना के बाद पहुंचे एएसआई शेर सिंह ने बताया कि गोशाला के कैमरे से फुटेज लेकर उसकी सीडी बनवाई जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कि जाएगी। थाना पूंडरी प्रभारी अमन बैनीवाल ने बताया कि गोशाला के प्रधान द्वारा इस मामले में लिखित जानकारी दी गई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed