फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   तीन अवैध खुर्दों व एक तस्कर से 4 मामलों 667 बोतल ठेका शराब देशी तथा प्रयुक्त रिटिज गाड़ी बरामद

तीन अवैध खुर्दों व एक तस्कर से 4 मामलों 667 बोतल ठेका शराब देशी तथा प्रयुक्त रिटिज गाड़ी बरामद

Sun, 01 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
तीन अवैध खुर्दों व एक तस्कर से 4 मामलों 667 बोतल ठेका शराब देशी तथा प्रयुक्त रिटिज गाड़ी बरामद
4 मामलों 667 बोतल ठेका देसी शराब व प्रयुक्त रिट्ज गाड़ी बरामद
विज्ञापन

फोटो संख्या-22
कैथल। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को काबु किया। उनके पास से एक रिट्ज कार सहित 667 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई हैं। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि चौकी किठाना प्रभारी एएसआई मुख्त्यार सिंह की अगुवाई में एचसी राजेश कुमार, सिपाही आजाद सिंह व कृष्ण कुमार की टीम रात्रि करीब 11 बजे किठाना गांव के नजदीक नरवाना रोड पर नाकाबंदी किए हुए थे। नरवाना की तरफ से आई एक रिट्ज गाड़ी को पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिया गया, तो कार रुकवाने का प्रयास किया गया तो चालक पीछे ही कार रोक कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। तलाशी दौरान गाड़ी के अंदर व डिग्गी में रखी 50 पेटी शराब से 600 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की गई। प्रवक्ता ने बताया एक अन्य मामले में थाना शहर पुलिस के हेडकांस्टेबल बलिंद्र सिंह की टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के नजदीक से सुरतगढ़ यूपी निवासी राजेश (हाल वासी बाल्मिक बस्ती) व बैंक कालोनी कैथल निवासी दर्शन सिंह के कब्जे से 24 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई है। इस कड़ी में थाना गुहला की चौकी रामथली के एएसआई राजेंद्र सिंह द्वारा आरोपी रांझा निवासी रामथली के कब्जा से 10 बोतल तथा चौकी महमुदपुर के हेडकांस्टेबल जगदीप सिंह द्वारा आरोपी मुरार निवासी जाखल जिला फतेहाबाद हाल निवासी गढ़ी नजीर के कब्जा में अजीमगढ़ से 33 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed