फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण

शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण

Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण
शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण
विज्ञापन

महिला थाने की दो पुलिस कर्मियों पर लगाया निष्पक्ष जांच ना करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। करनाल के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही दो महिला पुलिस कर्मियों पर भी जांच सही ढंग से न करने का आरोप लगा है।

करनाल निवासी एक युवती (22) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गए थे। प्रेम उर्फ राजेंद्र निवासी बस्तली व गांव बरसाना निवासी बलवान ने उसके साथ गैंगरेप किया। बलवान की पत्नी सरोज नव अन्य ने आरोपी की मदद की। साथ ही उसके साथ मारपीट की। जब उसने आरोपियों की शिकायत महिला थाने में दी तो 2 महिला पुलिस कर्मियों ने ठीक से जांच नहीं की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी प्रेम उर्फ राजेंद्र, कर्मबीर सिंह निवासी गांव बस्तली, सरोज, बलवान निवासी बरसाना, सीता निवासी पूंडरी व 2 महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी रामकुमार ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप राजेंद्र व बलवान के खिलाफ है। महिला पुलिस कर्मचारियों का नाम गलती से एफआईआर में लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed