फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आमने सामने की टक्कर में मोटरसाईकिल सवार की मौत

आमने सामने की टक्कर में मोटरसाईकिल सवार की मौत

Tue, 15 Jan 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
आमने सामने की टक्कर में मोटरसाईकिल सवार की मौत
कार से आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। फिरोजपुर रोड पर कार व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक कुछ देर रुका और मोटरसाइकिल चालक को तड़पता छोडक़र मौके से फरार हो गया। मृतक जसवंत सिंह के भाई जगमाल सिंह वासी धौंस ने थाना सीवन में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह दोनों किसी कार्य से गांव खरकड़ा में गए थे। वह अपना काम निपटाकर जब फिरोजपुर रोड पर जा रहे थे तो सामने तेज गति से आ रही कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मारी। जिससे उसका भाई जो मोटरसाइकिल चला रहा था बुरी तरह से घायल हो गया। कार चालक कुछ देर के लिए तो रूका लेकिन घायल की हालत चिंता जनक देखते हुए कार लेकर मौके से फरार हो गया। जिसकी सूचना उन्होंने थाना सीवन में की। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए कैथल ले जाया गया। जहां जसवंत सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई जगमाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्ट मार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सीवन थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed