{"_id":"5ae370224f1c1b87098b6ad9","slug":"161524854818-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोना देकर 10 लाख धोखाधड़ी व 17 लाख छीनने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली सोना देकर 10 लाख धोखाधड़ी व 17 लाख छीनने का मामला
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खुराना रोड निवासी राजेश कुमार के साथ नकली सोने के नाम पर दस लाख की धोखाधड़ी व 17 लाख रुपये की लूट के मामले में शुक्रवार को गांव पाई से सैंकड़ों की संख्या में लोग एसपी से मिले और आरोपियों को निर्दोष बताया। एसपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है।
खुराना रोड निवासी राजेश कुमार ने थाना शहर पुलिस में केस दर्ज करवाया था कि पाई निवासी जितेंद्र कुमार व पूंडरी निवासी रविंद्र ने उसे आरकेएम पैलेस के पास बुलाकर 10 लाख रुपये एडवांस देकर नकली सोना थमा दिया व उनसे 17 लाख रूपए भी लूट लिए। जब उन्होंने सोने की जांच करवाई तो पता चला कि सोना नकली है जिसके बाद उन्होने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बुधवार रात को ही इस मामले में उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। वीरवार को ही शिकायतकर्ता ने एक शपथ पत्र जारी कर कहा कि वह नहीं जानता कि उक्त आरोपी सोने का काम करते हैं कि नहीं। उसे तो केवल कमीज बेचने पर पैसे लेने थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को गांव पाई से सैंकड़ों की संख्या में लोग एसपी से मिले और दर्ज केस को झूठा बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की। इस पर एसपी ने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद ही केस दर्ज किया गया है। अब क्यों इंकार कर रहा है। यह जांच का विषय है। मामले की जांच डीएसपी करेंगे। यदि जांच में आरोपी निर्दोष होंगे तो पुलिस क्यों कार्रवाई करेगी? और यदि दोषी पाए गए तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
तो फिर नकली सोने की ईंट कहां से आई?:-बेशक शिकायतकर्ता अब शिकायत देने की बात से इंकार कर रहा है। लेकिन यह ईंट आखिर किसकी है और शिकायतकर्ता को किसने दी थी और कहां से आई? यह जांच का विषय है। क्या वाकई शहर में नकली सोने का कारोबार चल रहा है, जिसमें लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है। या फिर यह आपसी रंजिश का मामला है।
एसपी आस्था मोदी ने कहा कि इस मामले में जांच डीएसपी तरुण सैनी को सौंपी गई है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि शिकायतकर्ता क्यों मुकर रहा है। ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है।
धोखाधड़ी व लूट के आरोपी को निर्दोष बता एसपी से मिले ग्रामीण
एसपी ने किया एसआईटी का गठन, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
फोटो संख्या-1