फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बैंक अधिकारी बनकर खाते से उड़ाए 10 हजार

बैंक अधिकारी बनकर खाते से उड़ाए 10 हजार

Sat, 15 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बनकर खाते से उड़ाए 10 हजार
बैंक अधिकारी बनकर खाते से उड़ाए 10 हजार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बैंक अधिकारी बनकर खाते के बारे जानकारी लेकर 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रताप गेट कैथल निवासी वीना अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात जुलाई को उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और कहा कि उसके बैंक खाते को आधार कार्ड के साथ एक्टिव करना है। आधार कार्ड से एकाउंट एक्टिव करने की बात सुनकर महिला ने फोन करने वाले व्यक्ति को अपने एटीएम कार्ड का नंबर बता दिया। नंबर बताने के कुछ देर बाद ही किसी ने उसके खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रभात ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed