{"_id":"595fd3154f1c1bfb0e8b4691","slug":"161499452181-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर चल रहे दो चोरों ने कबूली चोरी की आठ वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमांड पर चल रहे दो चोरों ने कबूली चोरी की आठ वारदात
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
रिमांड पर चल रहे दो चोरों ने कबूली चोरी की आठ वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस रिमांड पर चल रहे दो आरोपियों ने शहर में अलग-अलग जगहों से आठ चोरी की वारदात अंजाम देना कबूला है। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए 10 गैस सिलेंडर, 4 मोटरसाइकिल, लैपटॉप, मोबाइल फोन, कम्प्यूटर एलईडी व सीपीयू व लाखों रुपये चोरी हुआ अन्य सामान बरामद किया। दोनों आरोपी अधिकांश ताला लगे मकानों को निशाना बनाते थे।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि अर्जुन नगर कैथल निवासी मुकेश अंबाला रोड पर मेहता अस्पताल के पास चाय का काम करता है। 9 जून की दोपहर एक्सिस बैंक में चाय देकर वापस आया। अज्ञात व्यक्ति उसका गैस सिलेंडर चुरा ले गया। एक अन्य मामले में आंगनबाड़ी वर्कर मीना शर्मा की शिकायत अनुसार 14 जून को दिन के समय अर्जुन नगर गली नंबर 1 स्थित केंद्र का अज्ञात व्यक्ति ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चुरा ले गया। एक अन्य मामले में महादेव कॉलोनी सीवन गेट निवासी नरेश कुमार 19 जून को अपने साले के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए 19 जून को परिवार सहित अंबाला गया था, जहां से अगले दिन वापस आने पर मकान के ताले टूटे मिले, जहां से एलजी का डेस्कटॉप, सीपीयू, एक कामर्शियल व एक घरेलू गैस सिलेंडर लापता मिले। इसी प्रकार 2 जून को खरौदी निवासी कालाराम व उसका भाई जैलाराम खेतों में काम करने चले गए तो पीछे दोनों के मकानों से अज्ञात व्यक्ति दो गैस सिलेंडर चुरा लिए।
एसपी ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर की अगुवाई में एएसआई जितेंद्र, एएसआई रमेश कुमार, एचसी नरेश कुमार की टीम ने एक दिन के पुलिस रिमांड दौरान आरोपी बिट्टू व जस्सी उर्फ सलीन निवासी खरकां से पूछताछ में चोरी की संपत्ति बरामद की। आरोपियों के कब्जे से सीआईए-1 पुलिस ने 27 जून की सुबह जीबीटी कॉलोनी स्थित रोबिन की दुकान के सामने से दिन दहाडे़ चुराई गई बाइक, 15 जून को दिन दहाडे़ जींद रोड दया आश्रम स्थित कमरे से एमटैक स्टूडेंट संजीव का चोरी हुआ लेपटॉप व मोबाइल फोन व 28 नवंबर 2016 को बस स्टैंड कैथल वर्कशाप गेट के पास से जितेंद्र कुमार निवासी न्यू प्यौदा रोड कैथल की चोरी हुई बाइक बरामद की है। 19 जून की रात नरेश के मकान से चोरी मामले व 15 जून को संजीव के लैपटॉप चोरी मामले को दोनों आरोपियों द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया।