फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पहले सस्ते सोने का लालच देकर 5 लाख रुपये कमवाए..फिर ज्यादा लालच देकर ठगे

पहले सस्ते सोने का लालच देकर 5 लाख रुपये कमवाए..फिर ज्यादा लालच देकर ठगे

Wed, 03 Jul 2019 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
पहले सस्ते सोने का लालच देकर 5 लाख रुपये कमवाए..फिर ज्यादा लालच देकर ठगे

विज्ञापन
सस्ता सोना देने का लालच देकर तीन आरोपियों ने पहले तो एक व्यक्ति को 5 लाख रुपये की आमदनी करवाई। बाद में उसे ओर ज्यादा आमदनी का लालच देकर 84 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को नकली सोना थमा दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
अमरगढ़ गामड़ी निवासी राहुल कुंडू ने थाना शहर में दी शिकायत में कहा कि मई 2018 में कैथल निवासी विकास ने उसे बताया कि उसने दोस्त मंजीत चौपड़ा के साथ मिलकर सोने का व्यापार शुरू किया है। जिसमें सस्ता सोना लेकर महंगे दामों पर बेचता है। उसकी बातों पर विश्वास करके उसने अपने मित्र कैथल निवासी शमशेर सिंह, जसबीर, विजय, बालाजी कालोनी निवासी बलजिंद्र, गुरुग्राम निवासी तनवीर, सिसमौर निवासी पुष्पेंद्र व संजीव कुमार से बात कर 10 मई 2018 को आरोपी विकास को 970 ग्राम सोने की कीमत के 27 लाख रुपये दे दिए। इसके 23 बाद आरोपी ने उसे 970 ग्राम सोना दे दिया और साथ ही 5 लाख रुपये प्रॉफिट के नाम पर दे दिए। इसके बाद 15 जून 2018 को आरोपी ने उससे कहा कि उसके पास 2 किलो 910 ग्राम सोना है। जिसके लिए 84 लाख रुपये मांगे। उसने उसकी बातों पर विश्वास करके अपने दोस्तों से एकत्रित करते हुए 84 लाख रुपये आरोपी को सौंप दिए। इसके बाद आरोपी ने 2910 ग्राम सोने की प्लेट दे दी। जब इस सोने की जांच करवाई गई तो यह नकली पाया गया। इसके बाद आरोपियों ने न तो उसका सोना दिया और ना ही उसके पैसे लौटाए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों के साथ उनका दोस्त बलराज नगर निवासी संदीप भी शामिल है।
विज्ञापन

डीएसपी कुलभूषण ने बताया पुलिस ने मामले में विकास, संदीप व मंजीत कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले को लेकर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed