फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पहले से थी जिले को दहलाने की प्लानिंग

पहले से थी जिले को दहलाने की प्लानिंग

Mon, 28 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पहले से थी जिले को दहलाने की प्लानिंग
पहले से थी जिले को दहलाने की प्लानिंग
विज्ञापन

राजौंद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए डेरा प्रेमियों से पूछताछ में हुआ खुलासा

राजू जगत
कैथल। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को दुष्कर्म का दोषी ठहराए जाने के मामले में पहले ही डेरा प्रेमियों ने जिले को दहलाने का प्लान बना लिया था। बस इशारा मिलते ही इस पर अमल हो जाता। यह खुलासा पुलिस रिमांड के दौरान कई डेरा प्रेमियों ने किया है। ऐन वक्त पर आई बारिश के चलते जहां आगजनी ज्यादा नहीं हो पाई। वहीं पुलिस-प्रशासन को भी एक्शन का समय मिल गया, जिससे जिले में ज्यादा हिंसा नहीं हो पाई।
राजौंद में डेरा प्रेमियों के एक गुट ने दर्जनों मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 25 अगस्त की शाम को कोटड़ा में बिजली घर पर हमला करने के साथ-साथ पुलिस कर्मियों पर हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद डेरा प्रेमी राजौंद पहुंचे थे। जहां बिजली घर सहित सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचाए जाने का प्लान था। लेकिन आम जनता द्वारा विरोध किए जाने के कारण यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। पुलिस ने इस मामले में कई डेरा प्रेमियों को गिरफ्तार किया था। जो एक दिन के रिमांड पर थे। पूछताछ में जो खुलासा हुआ है, वह हैरान कर देने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि डेरा प्रेमियों की राजौंद के बीडीपीओ कार्यालय, अस्पताल सहित सरकारी इमारतों में बिजली घर के साथ-साथ पेट्रोल पंपों को जलाने की पूरी प्लानिंग थी। डेरा प्रेमियों ने पुलिस को बताया है कि फैसला आने से पहले ही उन्होंने पंपों से पेट्रोल, लाठी, डंडे एकत्रित करने शुरू कर दिए थे। फैसला आने के बाद उन्होंने सरकारी कार्यालय को निशाना बनाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा प्रेमियों को यह भी संदेश था कि यदि उनका खुद का कोई वाहन पकड़ा जाए या फिर पहचान में आ जाए तो उसे तुरंत जला देना है। इसी कारण राजौंद में 20 बाइक जलाई गईं। उपद्रवियों ने सुबूत मिटाने के लिए खुद ही अपने वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

फैसले के बाद डेरे से प्लानिंग करने निकले थे प्रेमी
पूछताछ में पता चला कि डेरे में प्लानिंग करने के बाद आरोपी बाइकों पर बाहर निकले थे। उन्होंने टेलीफोन एक्सचेंज को आग लगाई और प्यौदा रोड पर पहुंचकर पेट्रोल पंप का आग के हवाले करने का प्रयास किया। इसी प्रकार वही मैसेज गुहला-चीका में था, जिन्होंने पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया।


बरसात ने दी बड़ी राहत
25 अगस्त को ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक हुई तेज बारिश ने जिले को जलने से बचा लिया। जिस तरह से डेरा प्रेमियों द्वारा पेट्रोल की बोतलों को बतौर बम प्रयोग करने की तैयारी थी, यदि बारिश न होती तो आगजनी ज्यादा होती। कई पेट्रोल पंपों पर बारिश के कारण पेट्रोल की बोतलें फेंके जाने के बावजूद आग नहीं फैल सकीं। वहीं करीब एक घंटा देरी होने के कारण प्रशासन को भी कार्रवाई के लिए समय मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed