{"_id":"59359e6e4f1c1b16338b456e","slug":"14966862041-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर ने युवती के चरित्र पर संदेह किया तो युवती ने जहर निगला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर ने युवती के चरित्र पर संदेह किया तो युवती ने जहर निगला, मौत
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मंगेतर ने युवती के चरित्र पर संदेह किया तो जहर निगला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मंगेतर ने युवती का मिलकर उसके चरित्र पर संदेह किए जाने से परेशान युवती ने परेशान होकर जहर निगल लिया। जिससे युवती की मौत हो गई। तितरम थाना के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी छोटी बेटी का रिश्ता आठ महीने पहले कुरुक्षेत्र निवासी प्रदीप के साथ तय किया था। बताया कि 31 मई को प्रदीप ने अपनी मंगेतर को फोन करके एक जून को कैथल में मिलने के लिए बुलाया। उसकी बेटी ने इस बारे में घर वालों को बताया। मिलने के बाद घर आकर युवती ने परिजनों को बताया कि उसका मंगेतर प्रदीप, उसका दोस्त कलोदा निवासी कुलदीप आए थे। दोनों ने उसके चरित्र पर संदेह करते हुए बहुत ज्यादा बुरा-भला कहा और रिश्ता तोड़ने की बात कहकर गए। उसको दिया हुआ फोन भी छीनकर ले गए। आरोपियों ने परिजनों के चरित्र को गलत बताया गया। युवती के पिता ने बताया कि झूठे आरोपों को उनकी बेटी सहन न कर सकी और जहर निगल लिया। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां इलाज के दौरान शनिवार युवती की मौत हो गई। आरोप है कि इसी कारण से उसकी बेटी ने आत्महत्या की है।
तितरम थाने से मामले के जांच अधिकारी एएसआई वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर गांव हथीरा निवासी उसके मंगेतर प्रदीप, होने वाली सास व पति के दोस्त कलोदा गांव निवासी कुलदीप के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर किए जाने के आरोप में केस दर्ज किया है।