{"_id":"59c566844f1c1b9c688b5f7b","slug":"121506109060-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्हाट्स-अप ग्रुप में गुरू गोबिंद की तुलना बाबा राम रहीम से करने पर भडक़े लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
्हाट्स-अप ग्रुप में गुरू गोबिंद की तुलना बाबा राम रहीम से करने पर भडक़े लोग
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्स-एप ग्रुप में गुरू गोबिंद की तुलना बाबा राम रहीम से करने पर भड़के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुहला में सोशल वेबसाइट व्हाट्सएप पर गुरु गोबिंद सिंह की तुलना बाबा राम रहीम से कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। लोगों की शिकायत पर इस मामले में गुहला पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गुहला निवासी खजान सिंह ने बताया कि गांव हेमूमाजरा निवासी चरणदास डेरा प्रेमी है। जिसने व्हाट्सएप पर बने शंखनाद नाम के ग्रुप पर एक पोस्ट डाली, जिसमें गुरुग्रंथ साहिब की गुरुवाणी का निरादर किया गया है। आरोप है कि, गुरु गोबिंद की तुलना सिरसा के गुरमीत राम रहीम से की गई है। जिसके कारण सिख संगत की भावना को ठेस पहुंची है। खजान सिंह का आरोप है कि यह सब जानबूझ कर किया गया है ताकि डेरा प्रेमी और सिख संगत के बीच विवाद खड़ा किया जा सके। लोग धर्म और समाज के नाम पर दंगा करे। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि समाज में शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस खजान सिंह की शिकायत पर चरणदास के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।