फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime

फर्जी कागजात तैयार कर ऋण लेने वाले आरोपी पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
कृषि भूमि के फर्जी कागजात तैयार कर बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऋण लेने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सेंट्रल बैंक के मैनेजर नरेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि नरेश कुमार ने दिसंबर माह में बैंक से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में 13 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। सभी मामले साल 2017-18 के हैं। इकोनॉमिक सेल की टीम सभी शिकायतों की जांच कर रही है और अब तक नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड तत्कालीन बैंक मैनेजर तेज सिंह चौहान सहित चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब नौवें आरोपी गांव हरसौला निवासी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने 2018 में किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर 15 लाख रुपये का ऋण लिया था। अब बैंक को ब्याज सहित करीब 16 लाख रुपये आरोपी से लेने हैं। ऋण लेते समय आरोपी ने स्वयं को करीब 94 कनाल तीन मरले का मालिक बताया था। आरोपी ने फर्जी कागजात तैयार कर ऋण लिया और धोखाधड़ी की है। सभी 13 आरोपियों ने फर्जी कागजात से ही ऋण लिया और बैंक के पास एक भी किस्त जमा नहीं करवाई है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश कुमार ने बताया कि सेंट्रल बैंक से धोखाधड़ी करने के आरोप में हरसौला निवासी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed