{"_id":"5dc083438ebc3e014e282277","slug":"crime-kaithal-news-knl106016143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जगहों पर मिले दो अलग-अलग व्यक्तियों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जगहों पर मिले दो अलग-अलग व्यक्तियों के शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात दो अलग-अलग जगहों पर दो व्यक्तियों के शव मिलने की जानकारी मिली है। पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पहले मामले में जानकारी के अनुसार गांव पिलनी निवासी कृष्ण कुमार का शव काकौत ड्रेन के निकट झाड़ियों में पड़ा हुआ था। उसके गले में कट का निशान था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बाद में पुलिस को दी शिकायत में गांव वासी संजय शर्मा ने बताया कि उसका भाई कृष्ण गत 3 नवंबर को दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास गया था। देर रात तक तक वापस नहीं आया। रात भर वे उसकी तलाश करते रहे। सुबह उन्हें पता चला कि गांव काकौल में ड्रेन के निकट झाड़ियों में कृष्ण का शव पड़ा हुआ है। उसने कहा कि उसे शक है कि उसके भाई की हत्या भाषा उर्फ सुभाष निवासी सेगा ने की है। वह रविवार को भी उसके भाई के साथ देखा गया था। पुलिस ने सुभाष के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
खेत में मिला युवक का शव
दूसरी मामले में गांव देवबन के एक किसान के खेत में शव मिला है। गांव वासी वजीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 नवंबर की सुबह वह चारा लेने के लिए खेत में गया था। इस दौरान उसे अपने खेत एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ पाया। इसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। तलाशी लेने पर उसके पर्स से मृतक की पहचान हुई। वह जिला सुपौल निवासी छेदन पासवान था। शव की हालत देखकर लग रहा था कि किसी ने हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ मुकेश कुमार ने कहा कि दोनों ही घटनाओं के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि दोनों की हत्याएं किसने और क्यों की है?