{"_id":"68a77a7591e3d45a610bf1c7","slug":"couple-duped-of-rs-7-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-kaithal-news-c-18-1-knl1004-720547-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर दंपती ने ठगे सात लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर दंपती ने ठगे सात लाख
Fri, 22 Aug 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विदेश भेजने का झांसा देकर पंजाब के एक दंपती ने कांगथली निवासी किसान से लाखों रुपये ऐंठ लिए। दंपती ने उसके बेटे को दुबई, कंबोडिया और तुर्की भेजकर कई महीनों तक बंधक जैसी यातनाएं दीं और तुर्की में जेल भी भिजवा दिया। अंततः परिवार को अपने खर्चे पर बेटे को छुड़वाकर भारत लाना पड़ा। अब आरोपियों ने बकाया सात लाख रुपये लौटाने से साफ इनकार कर दिया है।
कांगथली निवासी देशराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2022 में उसकी मुलाकात जालंधर (पंजाब) निवासी देवराज और उसकी पत्नी निर्मला से हुई थी। दोनों ने दावा किया कि उनके विदेशों में अच्छे संबंध हैं और वे उसके बेटे जसपाल को अमेरिका भेज सकते हैं। इसके लिए 40 लाख रुपये मांगे गए, जिनमें से 18 लाख रुपये व पासपोर्ट अग्रिम देने थे।
देशराज के मुताबिक 5 जनवरी 2022 को दंपती उनके घर आए और पासपोर्ट व 10 लाख रुपये ले गए। 12 मार्च को उन्होंने और आठ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद जसपाल को पहले दुबई, फिर कंबोडिया और तुर्की भेजा गया। तुर्की में उसे जेल में डाल दिया गया और परिवार को करीब पांच लाख रुपये खर्च कर उसे छुड़वाकर भारत लाना पड़ा। देशराज का कहना है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने 12 लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन शेष सात लाख रुपये देने से इन्कार कर रहे हैं और उल्टा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
सीवन थाना प्रभारी सुनीत सैनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।