{"_id":"883d52717a7255ccbc4ee44291ee0dc6","slug":"coucilor-hit-with-brics-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रही पार्षद को ईंट मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से लौट रही पार्षद को ईंट मारी, मौत
कैथल
Updated Thu, 17 Apr 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। बुधवार देर रात को अपने पति के साथ विवाह समारोह से लौट रही वार्ड-20 की पार्षद राजबाला सैन (40) की अमर गढ़ गामड़ी के पास सिर में ईंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात लोगों ने सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी।
पार्षद के पति ने वार्ड में रंजिश रखने वाले लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने फिल्हाल अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। उधर, घटना के चलते पार्षद के घर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शहर भर से गणमान्य व्यक्ति परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे थे।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में अमरगढ़ गामड़ी गली नंबर छह के ओमप्रकाश सैन ने बताया कि उसकी पत्नी वार्ड -20 से पार्षद राजबाला सैन और बच्चों के साथ वह बुधवार रात को शुभम पैलेस में आयोजित एक विवाह समारोह में भाग लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच नेहरू गार्डन कालोनी गली नंबर पांच के नजदीक तीन युवक खड़े थे। जैसे ही वह अपनी मोटरसाइकिल पर वहां से गुजरा तो युवकों ने उसकी पत्नी के सिर पर सीमेंट की ईंट से वार कर दिया। सिर में ईंट लगने से उसकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गईं तथा नीचे गिर गईं।
बाद में उसने जैसे-तैसे उसे संभाला तथा अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इंदिरा गांधी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैन ने आरोप लगाया कि वार्ड में कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। जिस कारण यह हमला किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस एसएचओ अंग्रेज सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
हत्या का केस दर्ज : एसएचओ
सिविल लाइन थाना एसएचओ अंग्रेज सिंह ने बताया कि राजबाला की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
वार्ड में शोक की लहर
उधर, पार्षद की मौत के कारण वार्ड नंबर 20 में पार्षद समर्थकों एवं परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। दिन भर पार्षद के घर लोगों का सांत्वना देने के लिए तांता लगा रहा। मृतका के पति ओमप्रकाश सैन, बेटी वर्षा, नेहा और बेटे प्रवेश का घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है।