फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   coronavirus

जिले में दो कोरोना संक्रमितों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमित एक महिला 1द्मस्द्भ एक पुरुष की मौत हो गई। इनमें से 58 वर्षीय चीका निवासी व्यक्ति पटियाला में दाखिल था और बीरबांगड़ा निवासी 62 वर्षीय महिला अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल थी। वहीं जिले में 46 कोरोना संक्रमित केस भी पाए गए। इनमें 17 महिलाएं व 29 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर आया था व्यक्ति, मौत-
चीका के वार्ड नंबर 16 में एक 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। इस व्यक्ति को तीन दिन पहले पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर आया था। उसके बाद से ही बीमार चल रहा था। वीरवार को गुहला प्रशासन की देख रेख में शव का अंतिम संस्कार करवाया गया। गुहला अस्पताल के कोविड 19 इंचार्ज डॉ. मनप्रीत सिंह ने बताया कि वीरवार को गुहला में 12 नए केस सामने आए हैं। इनमें कक्हेड़ी सब सेंटर पर तैनात कक्हेड़ी गांव की 34 व 28 वर्षीय आशा वर्कर व डेरा कुच्चियां की 28 वर्षीय आशा वर्कर शामिल हैं। एसडीएम कार्यालय गुहला में तैनात गांव तितरम निवासी 26 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसी प्रकार से हुडा कालोनी नंबर 2 चीका का 32 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर छह का 28 वर्षीय युवक, गांव कक्योर माजरा में 60 वर्षीय व्यक्ति, गांव अगौंध में 27 वर्षीय महिला, गांव पापसर में 22 व 42 वर्षीय दो महिलाओं के साथ साथ कैथल निवासी 35 वर्षीय व पटियाला निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसएमओ गुहला डॉ. प्रीति सिंगला ने बताया कि 102 टेस्ट किए गए थे जिनमें से 12 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

राजौंद के गांव बीरबांगड़ा की 62 वर्षीय एक कोरोना संक्रमित महिला की भी मौत हो गई। गांव में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने सरकार की हिदायत अनुसार महिला का दाह संस्कार किया। इस बारे राजौंद एसएमओ डॉक्टर संदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव बीरबांगड़ा की 62 वर्षीय महिला की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इसकी बुधवार रात को ही अग्रोहा मेडिकल में मौत हो गई है। महिला को सांस लेने में दिक्कत थी और उसे कैथल रेफर कर दिया गया था, लेकिन वहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज में भेज दिया गया। जहां महिला की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर भी मिले संक्रमित केस
इसके अलावा जिले में पूंडरी क्षेत्र, अमरगढ़ गामड़ी, प्रताप गेट, सेक्टर 19, बाता, तितरम, ढांड, शक्ति नगर, चिंरजीव कॉलोनी, सुभाष नगर, माता गेट, अशोका गार्डन कॉलोनी, बरोट, अर्जुन नगर, डोगरा गेट व चिंबिया मोहल्ले में भी कोरोना संक्रमित केस पाए गए। जिनको संक्रमितों के कारण कोरोना संक्रमण हुआ है।
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि वीरवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में अब तक 1256 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। इनमें से 762 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 480 एक्टिव केस हैं। वीरवार को 76 केस रिकवर हुए हैं।

सीवन में मिले दो संक्रमित
सीवन।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के तहत 3 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएचसी सीवन के एसएमओ डॉ. बलविंद्र गर्ग ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के तहत आने वाले क्षेत्र में कोरोना के टेस्ट करने का सिलसिला लगातार चल रहा है। वीरवार को 111 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 3 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति क्योडक़ गांव का है और दो सीवन के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed