फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress ruled, now towards decline: Chief Minister

कांग्रेस ने राज किया, अब पतन की ओर : मुख्यमंत्री

Sun, 25 Feb 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 25 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Congress ruled, now towards decline: Chief Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कहा कि जब देश आजाद हुआ था तो उस आजादी के समय कांग्रेस का संगठन था। उसमें आजादी के समय अच्छे नेता संगठन में होते थे। महात्मा गांधी से लेकर सरदार बल्लभ भाई पटेल भी कांग्रेस में थे। उसने लंबे समय तक देश में राज भी किया लेकिन अब वह पतन की ओर आ गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तब गांधी जी ने एक अच्छा विचार दिया था अपने लोगों को कि कांग्रेस का अपना एक उद्देश्य था, देश को आजाद करवाने तक। कांग्रेस के साथ अन्य लोगों ने भी आजादी के लिए अपनी भूमिका निभाई। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कैथल पहुंचे मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया। कह कि अब समय परीक्षा का है। विद्यार्थी की तरह खूब मेहनत करें। कहा, इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 से पार सीटें लेगी। जबकि एनडीए की 400 से पार सीटें रहेंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि अब कांग्रेस का लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए परंतु कांग्रेस में कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्हें लालसा थी कि सत्ता हम चलाएंगे इसलिए कांग्रेस को बरकरार रखा। जो गांधी जी की दिमाग में शंका थी और वो नजर आई कि एक परिवार ने देश के ऊपर कब्जा कर लिया। परिवार ने कब्जा छोड़ा नहीं। जब 1977 में अत्याचार बढ़ाए तो देश के ऊपर आपातकाल का एक अध्याय लिखा गया तो जनता जागरूक हुई और पहली बार उस समय कि जन संघ यानि भारतीय जनता पार्टी देश की सत्ता में आई। तब देश के लोगों को विश्वास हुआ कि सरकारें अपने वोट के दम पर सरकार बदली भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सरकार माने कांग्रेस और कांग्रेस माने सरकार थी। पेस्ट का उदाहरण देकर सीएम ने कहा कि पहले केवल एक पेस्ट लेते थे परंतु कई ब्रांड अलग-अलग हैं। 1977 में लोगों को पता कि कांग्रेस सरकार नहीं, बल्कि एक पार्टी है। मजबूत विपक्ष के लिए जन संघ बना। 1980 का काल भाजपा के जन्म का काल रहा। विचारधारा किसी व्यक्ति में आ जाए तो वह बदलता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed