{"_id":"584851574f1c1be0594496ef","slug":"comunity-hall-construction-parshad-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्युनिटी हाल निर्माण रोकने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्युनिटी हाल निर्माण रोकने के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
निर्माण कार्य तुरंत रोकने की मांग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पिधायक कुलवंत बाजीगर व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा पिंटू के बीच मूंछ का सवाल बने प्रस्तावित लखी शाह बंजारा कम्युनिटी हाल के निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में छिड़ी जंग और तेज हो गई है। नगर पालिका के तहत बनने वाले इस कम्युनिटी हाल का निर्माण पिंटू हर हाल में रोकना चाहते हैं तथा चाहते हैं कि कम्युनिटी हाल चीका गांव के वार्ड 3 या 5 में बने। जबकि विधायक कुलवंत बाजीगर इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताकर दावा कर चुके हैं कि चाहे जो हो जाए लखी शाह बंजारा कम्युनिटी हाल बनकर रहेगा।
नगर पालिका चीका में विधायक विरोधी राजेश शर्मा पिंटू की पत्नी अमनदीप कौर शर्मा काबिज है। वीरवार को इस कम्युनिटी हाल के निर्माण के टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई तो शहर के लोगों का एक गुट प्रदर्शन पर उतर आया और एसडीएम गुहला को ज्ञापन सौंप कर निर्माण कार्य तुरंत रोकने की मांग की।
मालूम रहे कि पिंटू गुट नगरपालिका चुनाव में विधायक विरोधी चेयरपर्सन बनवाने में कामयाब हो गया था और तभी से पिंटू गुट व विधायक गुट में टकराव जारी है जिसका सीध असर शहर के विकास पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
हाल के निर्माण को लेकर उठाया विरोध
बुधवार को कम्यूनिटी हाल के निर्माण को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए और लक्खी शाह बंजारा कम्यूनिटी हाल के निर्माण का विरोध करने लगे। लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक के पैतृक गांव कल्लर माजरा की जड़ में पालिका की भूमि पर यह हाल बनाया ही इसलिए जा रहा है ताकि कल्लर माजरा को इसका फायदा पहुंच सके। उन्होंने कहा कि विधायक को चाहिए था वह अपने गांव की भूमि पर यह हाल बनाते। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र चीका के वासियों को इस हाल का कोई लाभ नहीं होने वाला क्योंकि यह शहर की आबादी से काफी दूर है।
हाल का विरोध करने वाले लोगों ने विधायक कुलवंत बाजीगर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा एसडीएम गुहला को ज्ञापन सौंपकर निर्माण प्रक्रिया रोकने की मांग की। लोगों ने इसके लिए नगरपालिका की तरफ से कोई प्रस्ताव पास न करने का भी आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सीड़ा, रमेश जैन व मेहर सिंह सहित दर्जनों अन्य लोग भी मौजूद थे।
सीएम की घोषणा सीएम का पैसा : बाजीगर
इस विवाद को लेकर विधायक कुलवंत बाजीगर ने स्पष्ट किया कि लक्खी शाह बंजारा कम्युनिटी हाल का निर्माण उनके ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है। उन्होंने कहा कि सब कुछ कानून के दायरे में रहकर ही किया जा रहा है और कुछ लोग इसलिए इसका विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें गुहला में विकास रास नहीं आ रहा है। बाजीगर ने कहा कि उनके प्रयासों से सीएम मनोहर लाल ने इस कम्युनिटी हाल की सीएम कोटे से घोषणा की थी, नगरपालिका का इसमें एक भी रुपया नहीं लगेगा और सारा पैसा सीएम कोटे से ही आएगा। बाजीगर ने कहा कि कम्युनिटी हाल हर हालत में वहीं बनेगा जिसका उद्घाटन भी सीएम ही करेंगे।
लोगों की मांग पर होगा मंथन : अमनदीप शर्मा
चीका नगर पालिका की चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने उक्त कम्यूनिटी सेंटर को लेकर उठे विवाद पर कहा कि शहर के लोगों ने उन्हें भी एक ज्ञापन दिया है जिसमें कल्लर माजरा के पास बनने वाले कम्यूनिटी सेंटर पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जो भी उचित होगा, आगामी कार्रवाई उसी के अनुरूप की जाएगी। वही होगा जो जनता चाहेगी।
टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू : मलिक
नगरपालिका सचिव कुलदीप मलिक ने कहा कि इस कम्यूनिटी हाल को लेकर कोई विवाद है, इस बारे तो वे कुछ नहीं कह सकते। परंतु इतना जरूर है कि इसमें किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है। नगरपालिका के पिछले हाउस ने पिहोवा रोड पर कम्यूनिटी हाल बनाने का प्रस्ताव पास किया था। परंतु नगरपालिका की
अवधि पूरी होने के बाद जब प्रशासकीय पावर शुरू हुई तो उस प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया था। इसके अतिरिक्त जो घोषणाएं सीएम कोटे से होती हैं, उसके लिए नगरपालिका हाउस के प्रस्ताव की भी कोई जरूरत नहीं होती। मलिक ने बताया कि उक्त हाल के निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और टेंडर खुलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।