{"_id":"6797e836735c96c6c2031075","slug":"cold-was-less-this-month-compared-to-last-year-kaithal-news-c-18-1-knl1004-568864-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पिछले साल के मुकाबले इस माह कम रही ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पिछले साल के मुकाबले इस माह कम रही ठंड
Tue, 28 Jan 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पिछले साल की अपेक्षा इस बार जनवरी में ठंड कम रही। पिछले साल 26 जनवरी तक मौसम में काफी ठंडक होने के साथ ही लगातार कोहरा छाया रहा था पर इस साल ऐसा नहीं है।
किसानों का कहना है कि इस बार जनवरी माह में अब तक गेहूं की फसल के लाभ देने लायक कोहरा नहीं छाया है। जबकि पिछले साल जनवरी माह में कोहरे से राहत नहीं मिली थी।
वर्ष 2024 में 27 जनवरी का अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा था। जबकि इस साल अधिकतम तापमान 22.1 व न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 29 जनवरी को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इस समय दिन के समय गर्मी होने और सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने के चलते अस्पताल में सामान्य बीमारियों की ओपीडी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में खांसी व जुकाम सहित वायरल बुखार की अधिक शिकायत आ रही है। वहीं, सोमवार को जिले में शीतलहर चलने से सुबह व शाम के समय ठंड का असर दिखने लगा। सोमवार को दिन तो समय तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं, शाम के समय ठंडी शीतलहर चलने से लोगों में ठंड का असर रहा।
जनवरी में हमेशा कड़ाके की ठंड रहती थी, लेकिन अबकी धूप खिलते ही बाजार में भी चहल पहल बढ़ी है। मौसम विभाग ने भी आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना बताई। चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि धूप खिलने से फसलों की पैदावार अच्छी होगी।