फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   'Coffee with Collector' for the first time from today

आज से पहली बार ‘कॉफी विद कलेक्टर’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
'Coffee with Collector' for the first time from today
01-कैथल। डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल। - फोटो : Kaithal
कैथल। जिले में सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने और मौके पर ही संबंधित लोगों की समस्याओं का समाधान करने के दृष्टिगत जिला प्रशासन एक बड़ी और अनोखी पहल करने जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम ‘कॉफी विद कलेक्टर’ है। इसका मुख्य उद्देश्य समाजसेवी संस्थाओं, एच्छिक संगठनों, कल्याण समितियों सहित अन्य समूहों से मिलना है। नौ जून बृहस्पतिवार को सायं 5 से 6 बजे तक लघु सचिवालय के सभागार में पहली बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वयं सहायता समूह के सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी ताल-मेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ संबंधित समितियों व समूहों की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निपटान करना है। डॉ. तेतरवाल ने यह भी बताया कि ‘कॉफी विद कलेक्टर’ कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा ताकि यदि किसी समूह या समिति की कोई समस्या है, तो तुरंत प्रभाव उसे मौके पर ही निपटा दिया जाए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ऐसे प्रशासनिक और सामाजिक मंच मिलने से जहां एक ओर संबंधित लोगों की शिकायतों और समस्याओं का निपटान होगा, वहीं दूसरी ओर सामाजिक और नैतिक मूल्यों को सहेजने और संजोए रखने में भी अहम भूमिका अदा होगी। सौहार्द और सामाजिक ताने-बाने अपेक्षाकृत मजबूती आएगी। कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद, जीएम डीआईसी, एमएस एमई, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आरसेटी व एलडीएम भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed