फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM inspired to bring better results

Kaithal News: बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रेरित कर गए सीएम

Sun, 25 Feb 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 25 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
CM inspired to bring better results
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव के नजदीक होने के चलते अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी काफी सक्रिय हो चुके हैं। इसके तहत शनिवार को कैथल पहुंचे मुख्यमंत्री की जुबां पर कार्यकर्ताओं को संबोधन में केवल चुनाव में कड़ी मेहनत करने की बात ही रही। इस दौरान सीएम कार्यकर्ताओं को चुनाव में बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रेरित कर गए।

भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में आयोजित कार्यक्रम में जहां सीएम ने पुराने व नए कार्यकर्ताओं को एक विद्यार्थी की तरह परीक्षा की तैयारी करने का संदेश दिया। वहीं, पुलिस लाइन में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के कार्यक्रम में संबोधन के दौरान राजनीतिक नेताओं के बीच ऐसी ही राजनीति के खेल में खेल स्पर्धा होने की बात कही। सीएम ने कहा कि कुछ दिनों बाद ही राजनीतिक नेताओं के बीच भी कड़ा मुकाबला होगा।
विज्ञापन


इस मुकाबले में भाजपा की तरफ से मैं या अन्य और कोई नहीं, बल्कि कमल का फूल नेता होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जल्द ही राजनीति की सियासी पिच पर भी मैच होगा। इस मैच को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी और अपने नेता कमल के फूल को जीत दर्ज करवानी होगी। क्योंकि प्रदेश में एक मुकाबला नहीं, बल्कि दो लगातार मुकाबले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक सांसद के लिए मुकाबला है तो उसके तुरंत चार महीने बाद ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव का भी मुकाबला होगा। कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए सीएम ने कहा कि हमें इन दोनों की मुकाबले में कमजोर नहीं रहना है। जबकि इनमें जीत दर्ज करनी है।


कार्यक्रम में रौनक के साथ रही भीड़भाड़

कैथल। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कार्यक्रम में रौनक के साथ भीड़भाड़ भी दिखी। हर कोई अपना चेहरा सीएम को दिखाना चाहता था। कई लोग उन तक पहुंच गए लेकिन कई उनसे मिल न सके।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मीडिया संयोजक तरुण भंडारी, प्रदेश महामंत्री डॉक्टर अर्चना गुप्ता, कुलवंत बाजीगर, जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, सुरेश गर्ग नोच, आदित्य भारद्वाज, राजेश बिडान, हरि चंद जांगड़ा, साहिल, अरुण, राम शर्मा, शीशपाल जिंदल, जसवंत पठानिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed