फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM Hudda in Kaitha today

सीएम हुड्डा आज कैथल के दौरे पर

Mon, 23 Jun 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Mon, 23 Jun 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
CM Hudda in Kaitha today
कैथल। विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ने पर प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को कैथल में कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे।
विज्ञापन


सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। सिरटा रोड स्थित महर्षि बाल्मीकि सामुदायिक केंद्र में मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं की बैठक लेेंगे। जहां रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। डीसी एन के सोलंकी ने आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की।

यहां केंद्र में खुले में टेंट लगाया जा रहा है। जहां करीब 7000 कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं। कैथल, कलायत, पूंडरी, ढांड, सीवन एवं राजौंद तथा गुहला-चीका क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां अन्य तैयारियों के अलावा पुलिस की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सीआईए, गुप्तचर सहित विभिन्न टीमों ने अपनी-अपनी ड्यूटी पर मोर्चा संभाल लिया। देर सांय डीएसपी गुरमेल ने दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता सुदीप सुरेजवाला ने बताया कि मुख्यमंत्री तीन बजे सिरटा रोड पर महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक भवन परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा के लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री  रणदीप सिंह सुरजेवाला इस पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed