फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drivers worried about traffic jam at Panchmukhi Chowk

Kaithal News: पंचमुखी चौक पर ट्रैफिक जाम से वाहन चालक रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Drivers worried about traffic jam at Panchmukhi Chowk
26 ढांड 01 पंचमुखी चौक पर लगा ट्रैफिक जाम और वाहनों की लगी लंबी कतारें।
ढांड। पंचमुखी चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या अब आम हो गई है। बुधवार को दिनभर चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौक से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं जाम से बचने के लिए कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों की तलाश करते नजर आए। पंचमुखी चौक पर जाम का असर पांचों दिशाओं में दिखाई दिया। सभी रास्तों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम में बसें भी फंस गईं जिससे बसों में बैठे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गर्मी से बेहाल नजर आए। काफी देर तक जाम नहीं खुलने पर वाहन चालक खुद अपने वाहनों से नीचे उतरे और यातायात को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे। राजकुमार, मंगतराम, ईश्वर, बलवान, ईशमा, जगदीश, सुभाष और सुनील ने बताया कि पंचमुखी चौक पर आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। जाम लगने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। उनका कहना है कि चौक पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस की नियमित तैनाती होनी चाहिए लेकिन कई बार पुलिसकर्मी मौके पर नजर नहीं आते। इससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

एसएचओ ढांड शक्ति सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सीवरेज पाइपलाइन का कार्य चल रहा है। संबंधित विभाग की ओर से सड़क की खुदाई के बाद कई जगह मिट्टी के ढेर छोड़ दिए जाते हैं, जबकि कुछ स्थानों पर गहरे गड्ढे भी बने हुए हैं। इसके कारण पंचमुखी चौक पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है।

26 ढांड 01 पंचमुखी चौक पर लगा ट्रैफिक जाम और वाहनों की लगी लंबी कतारें।

26 ढांड 01 पंचमुखी चौक पर लगा ट्रैफिक जाम और वाहनों की लगी लंबी कतारें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed