फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM Flying raid in BDPO office

Kaithal News: बीडीपीओ कार्यालय में सीएम फ्लाइंग का छापा

Thu, 06 Jul 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raid in BDPO office
कलायत। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा मारकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में नियमित 10 कर्मचारियों में से दो गैरहाजिर पाए गए। इनमें सहायक सुरेश कुमार व सेवादार महेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम प्रभारी डीएसपी रवींद्र शर्मा ने बताया कि लंबे समय से बीडीपीओ कार्यालय में कर्मचारियों के गैरहाजिर रहने की शिकायतें मिल रही थी। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार व एसडीओ पंचायती राज नवीन गोयत के पास कलायत कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार है। उन्होंने बताया कि शिकायतों के मुताबिक, अधिकारी के कार्यालय में कम होने के कारण कर्मचारी अक्सर गैरहाजिर ही रहते थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण के लिए सब इंस्पेक्टर पवन कुमार, सब इंस्पेक्टर सतपाल, रणदीप व भगवान सिंह के साथ टीम का गठन किया गया। उपमंडल अधिकारी कार्यालय से एसडीओ सिंचाई विभाग प्रदीप कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने बताया कि सीएम फ्लाइंग टीम ने दोपहर में कार्यालय में दस्तक दी। लिपिक कृष्ण कुमार ने बताया कि बीडीपीओ अशोक कुमार की नियुक्ति गुहला में है और कलायत का उनके पास अतिरिक्त प्रभार है। वे आज गुहला में जनसंवाद कार्यक्रम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से एसडीओ पंचायती राज नवीन गोयत के पास भी कलायत का अतिरिक्त प्रभार है और वे एडीसी कार्यालय कैथल में गए थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कार्यालय में कुल 10 कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनमें से आठ कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले। सहायक सुरेश कुमार व सेवादार महेंद्र दोनों ही गैर हाजिर पाए। इसके अलावा खंड कार्यालय में नौ ग्राम सचिव हैं जो सर्कल में अपनी अपनी ड्यूटी पर पाए गए।


पंचायत समिति का रिकॉर्ड सुरेश कुमार सहायक के पास है। गैर हाजिर होने के कारण रिकॉर्ड का अवलोकन नहीं हो सका। सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि औचक निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट बनाकर शीर्ष अधिकारी को भेजी है। गैरहाजिर पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed