फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clerk removed, will not get work until acquitted

Kaithal News: लिपिक को हटाया, बरी होने तक नहीं मिलेगा काम

Wed, 06 Aug 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 06 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Clerk removed, will not get work until acquitted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत में रिश्वत मांगने के आरोप में एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए बिजली निगम के लिपिक को निगम ने हटा दिया है। आरोपी लिपिक ठेका प्रथा पर कार्यरत था, इसलिए उसे निलंबित या टर्मिनेट नहीं किया गया, लेकिन विभागीय आदेशों के अनुसार अब वह स्पष्ट जांच निष्कर्ष आने तक निगम में कार्य नहीं कर सकेगा।
बिजली निगम के एसई सोमवीर भलोटिया ने बताया कि आरोपी को हटा दिया गया है और इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा
चुका है।
उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मामला स्पष्ट नहीं होता, आरोपी को कार्य पर नहीं रखा जाएगा। भविष्य में निगम ही तय करेगा कि उसे दोबारा नियुक्त किया जाए या नहीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 1 अगस्त को जींद एसीबी की टीम ने कलायत निवासी बिजली निगम के एलडीसी गुलाब सिंह को 22 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शिकायत गांव बालू निवासी सुनील कुमार ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया था कि उनके चाचा के लड़के हरदीप का बिजली कनेक्शन अधिक बिल आने के कारण काट दिया गया था। सरकारी योजना के तहत बिल संशोधित कराने के लिए एलडीसी गुलाब सिंह ने सुनील से 22 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायतकर्ता ने 30 जुलाई को पहली किस्त के रूप में 8,500 रुपये दिए। इनमें से 3,600 रुपये का बिल जमा कर गुलाब ने रसीद काटी, जबकि शेष 4,900 रुपये अपने पास रख लिए। इसके बाद गुलाब ने शेष 17 हजार रुपये एक अगस्त को लाने को कहा।
इस पर एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुमित कुमार की उपस्थिति में सुनील को रंग लगे नोटों के साथ भेजा। जैसे ही गुलाब सिंह ने पैसे लिए, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।

इस मामले के बाद आरोपी का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह एक अन्य उपभोक्ता से 55 हजार रुपये की रिश्वत मांगते हुए सुनाई दे रहा है। हालांकि वीडियो में उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिखा, लेकिन आवाज से पहचान की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed