फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   clerck exam, police protection, students, kaithal

कड़े पहरे में संपन्न हुई चौथे चरण में परीक्षा

Mon, 05 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 05 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
clerck exam, police protection, students, kaithal
परीक्षार्थियों की बिंदी और बाली भी उतरवाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच क्लर्क पद के लिए चौथे चरण में परीक्षा संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता दो सत्रों में आयोजित हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्र के समीप धारा 144 लागू की गई। परीक्षार्थियों को भी चार चरणों की सुरक्षा के घेरे को पार करने के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली। इस दौरान महिला परीक्षार्थियों के कानों की बालियां, नाक से नथनी, और उनके बालों से रबड़ बैंड भी उतरवाये गए। पुरुष परीक्षार्थियों से भी हाथ में कड़ों और रक्षा सूत्र के रूप में बांधे गये धागों को उतरवाया गया। चौथे चरण की परीक्षा के दौरान परीक्षा में 51 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांति पूर्ण एवं नकल रहित संपन्न करवाने के लिए 5 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के अतिरिक्त सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। दोनों सत्रों में होने वाली परीक्षा के लिए शहर में 15 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। आयोग की हिदायतों अनुसार लिखित परीक्षा को संपन्न करवाया गया।
विज्ञापन


डीसी संजय जून ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। प्रात: कालीन सत्र में 2231 परीक्षार्थी तथा सायं कालीन सत्र में 2318 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। प्रात: कालीन सत्र में 50 प्रतिशत तथा सायं कालीन सत्र में 52 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनो सत्रों में 8900 परीक्षार्थी में से 4549 परीक्षार्थियों ने लिपिक पद हेतु लिखित परीक्षा दी।
विज्ञापन


परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं नगराधीश विरेंद्र सांगवान ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्वक एवं नकल रहित संपन्न करवाने के लिए परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितताओं की आशंकाओं को समाप्त करने हेतु परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed