{"_id":"69064fc53cd6d806840b1e20","slug":"children-were-honored-for-their-presentations-kaithal-news-c-18-1-knl1004-772035-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रस्तुतियों पर बच्चों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रस्तुतियों पर बच्चों को किया सम्मानित
Sat, 01 Nov 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल, कैथल में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा की संस्कृति, लोक परंपरा और विकास यात्रा को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। बेहतरीन प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि हरियाणा गौरवशाली इतिहास, मेहनतकश किसानों और वीर जवानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य ने विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर काम करते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।
वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि हरियाणा दिवस हमारी संस्कृति, एकता और परिश्रम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान उसकी मिट्टी की खुशबू और देशभक्ति से जुड़ी परंपराओं में है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। पूर्व मंत्री कमलेश ढाडा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं, युवाओं और किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हरियाणवी लोकगीतों, रागनियों और पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें लोगों ने सराहा। जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने सभी प्रतिभागी बच्चों को मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा कैथल के जिला संयोजक पालाराम बाबलदाना ने हरियाणा सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रभावशाली कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में अशोक गुर्जर, मुनीश कठवाड़, जिला परिषद चेयरमैन करमबीर कौल, नगर परिषद वाइस चेयरमैन सीमा वाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रताप गुप्ता, जिला महामंत्री सुरेश संधू व मुनीश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल एडवोकेट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।