फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chhabil and Bhandara for Kanwadis

Kaithal News: कांवड़ियों के लिए छबील और भंडारा

Wed, 23 Jul 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chhabil and Bhandara for Kanwadis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कई स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई हैै। ढांड रोड पर किसान भवन के सामने परंपरागत रूप से कांवड़ियों की सेवा के लिए जूस, छबील भंडारे का आयोजन किया गया।

इसका शुभारंभ विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुदीप सुरजेवाला के साथ-साथ स्थानीय प्रबुद्ध जनों, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।
विज्ञापन


श्रावण मास में भगवान शिव की भक्ति और कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। शिव मंत्रों की गूंज के बीच कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था। कांवड़िये जो भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लंबी यात्रा पर निकले थे, इस सेवा कार्य से अभिभूत दिखे और आदित्य सुरजेवाला के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना हमारा सौभाग्य है। यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक एकता को भी दर्शाता है। कांवड़ियों की सेवा करना न केवल हमारा धार्मिक कर्तव्य है बल्कि यह सामाजिक एकता और मानवता की भावना को भी मजबूत करता है।


इस मौके पर सुदीप सुरजेवाला ने भी

कांवड़ियों की भक्ति और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन न केवल कांवड़ियों की सेवा करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। कई अन्य जगहों पर भी भंडारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed