{"_id":"76e6fd16bd1da0318996660e98160f80","slug":"cheater-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से प्लॉट बेच कर 30 लाख हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से प्लॉट बेच कर 30 लाख हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Sun, 06 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी से दूसरे व्यक्ति को खड़ा करते हुए 2 व्यक्तियों को प्लाट बेचकर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व नकदी बरामदगी के लिए अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि चीका निवासी कश्मीर व संत सिंह ने दिनांक 20 फरवरी 2014 को वकील कॉलोनी स्थित एक 16 मरला का प्लाट रतिराम व ज्ञानचंद को दिखाते हुए कहा कि प्लाट मालिक सतपाल इसे बेचना चाहता है। 26 फरवरी को उन्होनें प्लाट के कथित मालिक सतपाल से मिलवाते हुए उन्होंने सौदा तय कर लिया।
दोनों व्यक्यिों ने आधा-आधा प्लाट खरीदते हुए 15-15 लाख रुपये अदा कर दिए तथा नंबरदार से शनाख्त करवाते हुए बैनामा रतिराम व ज्ञान चंद की पत्नियों के नाम करवा दिया।
विज्ञापन
15 जून को जब प्लाट का असल मालिक वहां पहुंचा तो दोनों को अपने साथ हुई जालसाजी की जानकारी मिली। एसपी ने बताया सीआईए-3 प्रभारी सबइंस्पेक्टर रामचंद्र ने मामले की जांच करते हुए आरोपी कश्मीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 चीका को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ करते हुए धोखाधड़ी में शामिल शेष आरोपियों की गिरफ्तारी व नकदी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।