फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case registered in three cases of assault

मारपीट के तीन मामलों में पुलिस ने दर्ज किए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Case registered in three cases of assault
कैथल। अलग-अलग कारणों से हुई मारपीट के तीन मामलों में पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में पुलिस ने गांव बरोट निवासी सोहन लाल उर्फ सोनू ने बताया कि सात फरवरी को बताया कि सात फरवरी को वह अपने दोस्त विक्रम, मंदीप, जसविंद्र व गुरप्रीत के साथ गांव द्योरा में बुआ के लड़के व लड़की की शादी में गए थे। वहां से जब वे गांव द्योरा आ रहे थे तो गांव जसवंती मोड़ पर साहिल, प्रीतम, सुभाष, जंटा, काला, जस्सू, गुलु, टिंकू वंस, ने उन पर हमला कर दिया। इसमें गुरप्रीत के सिर पर चोट लगी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। दूसरे मामले में गांव दुसरेपुर निवासी सुर्जन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने नसीब सिंह व ज्ञान सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में गांव टीक निवासी रोशनी उर्फ गुड्डी ने बताया कि उसके पति की मौत 18 साल पहले हो चुकी है। उसके पास तीन लड़के व तीन लड़कियां हैं। वह 25 साल से गांव में एक जगह पर रह रही है। यह जगह पंचायत ने सहमति से दी हुई है। शुरू से चतरू नाम का व्यक्ति उसे परेशान करता है। पांच फरवरी को चतरू, मेवा, संदीप व जयपाल ने घर में घुसकर तोड़-फोड़ की। आरोपियों ने परिवार वालों के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed