फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case registered against five in case of assault

मारपीट के मामले में पांच पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five in case of assault
मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सदर थाना में दी शिकायत में धुंधरहेड़ी निवासी होशियार सिंह ने बताया कि वह लकड़ी का काम करता है। एक मई को दस बजे अपने घर से पूजा पाठ करने के लिए गांव के खेड़े पर जा रहा था। उसके पड़ोसी विजय के साथ 29 अप्रैल को सरकारी ट्यूबवेल पर पानी को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश के कारण विजय ने अपने चाचा, ताऊ व उसके भाईयों के साथ मिल कर उस पर हमला कर दिया। सोनू व रामबीर ने उसको पकड़ लिया। विजय ने अपने हाथ में पकड़ा डंडा उसकी टांग पर मारा। सुभाष व शेखर ने भी मारपीट की। लड़ाई झगड़ा सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed