फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case on forcing to commit suicide

Kaithal News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस

Mon, 25 Mar 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Mar 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Case on forcing to commit suicide
कैथल। जिले के एक कस्बे में आपत्तिजनक वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो युवतियों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। इस मामले में संबंधित क्षेत्र की पुलिस ने परिजन की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में परिजन ने बताया कि गांव बाओपुर निवासी वीरू शर्मा ने उसकी बेटी व भतीजी को आपत्तिजनक वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। इस घटना के बाद वे दोनों ही सहम गई है। इस मामले के जांच अधिकारी पुलिस के इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादयुवक से मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

कैथल। गांव कुतुबपुर में चार युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पीड़ित युवक ने कैथल सदर थाना में शिकायत दी है। सदर थाना में दी गई शिकायत में कुतुबपुर निवासी राजेंद्र ने बताया कि 21 मार्च को गांव के मोहन, चांदीराम, सुशील और अजय ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed