फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case in mortgaging bijli karmi

बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज

Sun, 31 Jan 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कलायत
अमर उजाला ब्यूरो/कलायत Updated Sun, 31 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Case in mortgaging bijli karmi
बिजली चोरी पकड़ने के लिए गए बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाने तथा उन्हें पीटने के आरोप में कलायत थाना में बात्ता गांव के 6 नामांकित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया कि कलायत बिजली निगम में तैनात कनिष्ठ अभियंता ओमप्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। ओमप्रकाश ने पुलिस में दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया किया कि शनिवार को वे गांव बात्ता की नथवान पट्टी में बिजली चोरी पकड़ने के लिए घरों का निरीक्षण कर रहे थे। जब वे सजूमा रोड स्थित उक्त पट्टी में सतीश व बलकार के घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि एलटी की लाइन से सीधी पीवीसी केबल डाल बिजली चोरी की जा रही है। वे जब अगले मकान में गए तो दस्तक देने पर शमशेर सिंह ने वहां दुर्व्यवहार किया। इससे अगले घर में जांच के दौरान भी शमशेर सिंह ने अन्रू लोगों के साथ मिलकर दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें बंधक बना लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उचित कार्रवाई लेकर गांव में हुई पंचायत
कलायत। गत दिवस गांव बात्ता में हुए घटनाक्रम को लेकर गांव की दोनों पट्टियों की सांझा पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में मौजूद सभी लोगों ने एक मत से कहा कि बिजली निगम के कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो गांव के लोग बड़े आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। कई घंटे तक चली पंचायत में फैसला लिया गया कि बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा घर में घुस कर महिला से हाथापाई का कड़ा विरोध किया जाएगा। पंचायत में कहा गया कि पूरा गांव पीड़ित महिला के साथ एकजुट होकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन के उच्च अधिकारियों तथा मुख्यमंत्री से मिलेंगे। पूरे मामले की देखरेख के लिए पंचायत द्वारा 21 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया। गौरतलब है कि शनिवार को बिजली चेकिंग करने गए करीब आधा दर्जन बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा उन्हें बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया गया था। उधर गांव के लोगों द्वारा अचानक दीवार फांदकर एक महिला से हाथापाई करने का आरोप लगाया गया था तथा दोनों तरफ से कार्रवाई की मांग को लेेकर पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी। पंचायत में विक्रम सिंह, कीडू, मोहन सिंह, रोहताश, हुकम सिंह, सिल्ला, विनोद महताब, बलवंत, मनोज, सोहन, प्रहलाद, संजु, प्रदीप, सूबे सिंह, साहब सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed