फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Canteen demands shift near veterans welfare board and ECHS polyclinic

Kaithal News: कैंटीन को पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के पास शिफ्ट करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Canteen demands shift near veterans welfare board and ECHS polyclinic
कैथल। पूर्व सैनिक एसोसिएशन ने कैंटीन को पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के पास करनाल रोड पर शिफ्ट करने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रधान जगजीत सिंह का कहना है कि सभी संबंधित कार्यालय एक ही जगह पर होने से पूर्व सैनिकों को सहूलियत प्राप्त होगी। अभी कैंटीन शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्थित है, जहां पहुंचने में दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों का मानना है कि यदि कैंटीन को पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के पास स्थित भूमि पर शिफ्ट किया जाता है, तो इससे न केवल सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि उनकी सेवाएं भी बेहतर होंगी।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी कार्यालय एक स्थान पर हों। इससे पूर्व सैनिकों को यात्रा करने में कम समय लगेगा और वे आसानी से अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने बताया कि अभी उन्हें कैंटीन से सामान लेने और चिकित्सा लाभ लेने के लिए अलग-अलग स्थान पर जाना पड़ता है। इससे उनका समय तो खराब होता ही है, साथ ही उम्र बढ़ने के साथ ही आवागमन में समस्या होती है। अगर सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर होंगी तो पूर्व सैनिकों और उन पर आश्रित परिवार के सदस्यों को भी लाभ होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस नए स्थान पर कैंटीन के लिए पहले से ही जमीन उपलब्ध है, जो इस प्रस्ताव को और अधिक व्यावहारिक बनाता है। एसोसिएशन का यह भी कहना है कि कैंटीन के स्थानांतरण से स्वास्थ्य सेवाओं और कल्याण कार्यक्रमों का लाभ लेने में आसानी होगी जिससे पूर्व सैनिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा। इस मांग के समर्थन में पूर्व सैनिकों ने एक ज्ञापन भी तैयार किया है जिसमें उन्होंने स्थानीय प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है और इसे अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed