फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus tire caught fire, all passengers safe

Kaithal News: बस के टायर में लगी आग, सभी सवारियां सुरक्षित

Mon, 13 Jan 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 Jan 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bus tire caught fire, all passengers safe
कलायत। बस के टायरों में रविवार को अचानक आग लग गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में सवार सभी सवारियों को कलायत बस अड्डा पर सुरक्षित उतार लिया।
विज्ञापन

बस चालक नरवैल सिंह ने बताया की वह सिरसा डिपो की बस को चंडीगढ़ से सिरसा लेकर जा रहा था। इस दौरान बस के पिछले टायरों में गांव क्योडक के निकट टोल प्लाजा पर बस में उसे दिक्कत महसूस हुई थी। कैथल पहुंच कर बस को वर्कशाप में ले जाकर ठीक करवाया गया। बस के ठीक होने पर वे बस को लेकर बात्ता पहुंचे तो फिर से बस के पिछले टायरों में दिक्कत आई। बस को वे धीरे धीरे कलायत बस स्टैंड तक लेकर आए और यहां पहुंचते पहुंचते ब्रेक लैदरों में आग लग चुकी थी और टायरों से धूआं निकल रहा था। कलायत बस स्टैंड पर तत्काल बस को खाली करवाया गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, जिससे हादसा होने से बच गया। चालक ने बताया की यह तकनीकी खराबी के कारण हुआ। प्रेशर केम जाम होने से ब्रेक लैदर गर्म हो गए और उनमें आग लग गई। सभी सवारियों को सुरक्षित बस से उतार लिया गया और अन्य बसों के माध्यम से उनको उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed