{"_id":"664a9e7cb2dd6ce52d083d55","slug":"blos-are-inviting-people-to-vote-from-door-to-door-kaithal-news-c-245-1-kht1001-115953-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घर-घर जाकर मतदान का न्योता दे रहे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घर-घर जाकर मतदान का न्योता दे रहे बीएलओ
Mon, 20 May 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 20 May 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
कैथल। भारत एवं हरियाणा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में लोकसभा चुनाव में 25 मई को मतदान करने के लिए बीएलओ की ओर से मतदाताओं को घर-घर जाकर वोटर स्लिप, मतदाता गाइड व आमंत्रण पत्र (न्योता) दिया जा रहा है। ये जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।
बताया कि अबकी बार लोकसभा चुनाव-2024 का थीम चुनाव का पर्व-देश का गर्व है। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने अनूठी पहल की है, जिसमें निमंत्रण पत्र तैयार किया है। इस निमंत्रण पत्र का स्लोगन - भेज रहे हैं निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 25 को भूल न जाना वोट डालने आने को प्रमुख है। उन्होंने बताया कि बीएलओ वोटर स्लिप के साथ उक्त निमंत्रण पत्र भी परिवार को दे रहे हैं। बताया कि निमंत्रण पत्र के पिछली ओर मतदान करने की पूरी प्रक्रिया भी अंकित की गई है। मतदान प्रक्रिया में पांच चरण होते हैं। पहले मतदान के लिए कतार में खड़ा होना है, उसके बाद मतदान अधिकारी मतदान सूची में मतदाता के नाम और उसके पहचान के दस्तावेज की जानकारी लेगा। तीसरे चरण में मतदान अधिकारी अंगुली पर नीली स्याही लगाएगा। चौथे चरण में मतदान अधिकारी पर्ची लेगा और अंगुली पर स्याही लगे होने की पुष्टि करेगा। उसके बाद मतदाता ईवीएम पर जाकर अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे 25 मई को अपने बूथ पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।