फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BKU will not tolerate misbehavior with farmers: Kasana

Kaithal News: किसानोंं के साथ अभद्रता की तो भाकियू बर्दाश्त न करेगी ः कसाना

Wed, 17 Apr 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Apr 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
BKU will not tolerate misbehavior with farmers: Kasana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने आरोप लगा कहा कि अडानी साइलो ढांड मे गेहूं की नमी की मात्रा को लेकर ट्रालियों को नहीं लिया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अडानी साइलो ढांड मे इसी तरह किसानो के साथ दुर्व्यवहार व अभद्रता की गई तो भाकियू चढूनी बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि किसान सम्मानजनक तरीके से अपनी फसल बेचना चाहता है उसे तंग व परेशान ना करे नही तो हमे कठोर कदम उठाने पडेगे। इसके साथ है हम मांग करते है कि गेहूं सैंपलिंग की सुविधा अडानी साइलो के गेट पर ही होनी चाहिए ताकि किसानो का समय बच सके। आज जब गेंहू पककर तैयार है और सरकार मंदिरों में बारदाना न देकर के उन्हें बंद करने में लगी हुई है।
विज्ञापन


किसानों के लिए मंडियों के रास्ते बंद हो चुके हैं अदानी साइलो में मनमानी चल रही है ऐसे में किसान जाए तो कहां जाए। भाकियू चढूनी सरकार से मांग करती है कि किसानों पर दया करें और नमी की मात्रा को 12 प्रतिशत से और ज्यादा बढ़ाकर निर्धारित करके गेहूं की खरीद करें। इस मौके पर युवा ब्लाक प्रधान कृष्ण कौल, ओमप्रकाश चदंलाना, कुडा राम पबनावा, विकास यादव, परमजीत फरल सहित कई किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed