फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP membership given to youth

Kaithal News: युवाओं को दिलवाई भाजपा की सदस्यता

Thu, 14 Nov 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
BJP membership given to youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूर्व विधायक लीला राम ने भाजपा शहरी मंडल कैथल की ओर से आरकेएसडी कॉलेज के पास में राष्ट्र प्रथम की भावना से भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा सदस्यता अभियान की शुरुआत की। लीलाराम ने कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी के कर कमलों से शुरू हुआ यह अभियान प्रदेश के हर गांव, हर गली, हर घर, हर व्यक्ति तक पहुंचेगा। अंत्योदय के संकल्प और नॉन स्टॉप हरियाणा को विकसित बनाने के लिए भाजपा के सपने को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि वे दुनिया जिस देश में जाते हैं। वहां लाखों भारतीय इकठ्ठे होकर के मोदी मोदी के जय जयकार करते हैं। इस अवसर पर शहरी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बत्रा, रामकुमार नैन, शहरी महामंत्री सुरेश जांगडा, सतपाल भारद्वाज, रविंद्र गिल, कमल भट्टनागर, उषा मचल, सुमित कल्याण, सतीष गर्ग, विक्की सैनी, विजय पाल, राजेश सिंगला, जगा राम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिक लोगों को जोड़ंे कार्यकर्ता ः बलविंद्र
सीवन। भाजपा पार्टी में आस्था रखने वाले 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष या महिला मिस्ड कॉल कर, क्यूआर कोड स्कैन कर और चैट बोट के जरिए सदस्य बन सकते हैं। उपरोक्त विचार एक भेंट वार्ता में भाजपा आई.टी. सेल के जिला अध्यक्ष बलविंद्र जांगड़ा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी, सांसद नवीन जिंदल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली व भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ की अगुवाई में भाजपा सदस्य अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भाजपा संगठन को बूथ कार्यकारिणी से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करना है, इसलिए क्षेत्र से सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस सदस्य अभियान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएं।

जांगड़ा ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं से दिए गए लक्ष्य से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed