{"_id":"6508a7805caa4d75e0093ed6","slug":"bjp-is-working-with-a-spirit-of-service-phanindra-nath-kaithal-news-c-18-1-knl1004-222261-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवाभाव से कार्य कर रही भाजपा : फनींद्र नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवाभाव से कार्य कर रही भाजपा : फनींद्र नाथ
Tue, 19 Sep 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फनींद्र नाथ शर्मा ने जिला कौर ग्रुप, जिला पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की तीन सत्रों में बैठक ली। बैठक में विशेष रूप से राज्यमंत्री कमलेश ढांडा व जिला प्रभारी वेद फूला उपस्थित रहे। बैठक में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फनींद्र नाथ शर्मा का फूलों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
बैठक में सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की योजना पर काम किया गया। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फनींद्र नाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा सेवा भाव से काम कर रही है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान की लोकप्रियता का समूचे देश में डंका बज रहा है।
नौ वर्ष के कार्यकाल में मोदी मनोहर सरकार ने जनहित में अनेकों रिकार्ड तोड़ ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने के साथ हर वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए लाभकारी योजनाएं लागू की है। जिसका हर वर्ग को पूरा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारा रक्तदान शिविर, मेरी माटी मेरा देश, मन की बात, लाभार्थी संपर्क, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, शहीदी दिवस, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों को मंडल शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि भाजपा का हर पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता दिन रात जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत कर संगठन को मजबूत करने के साथ मोदी मनोहर सरकार की विकासात्मक नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करने के साथ हर वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ रहे है। भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रम सफल होंगे, जिसमें आम जनमानस भी बढ़-चढकऱ भाग लेगा और इस दौरान भाजपा सरकार की लाभकारियों नीतियों का लाभ मुहैया करवाने में भी अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे।
बैठक में जिला महामंत्री सुरेश संधू, रामपाल राणा, राव सुरेंद्र सिंह, अरूण सर्राफ, मुनीष कठवाड़, कुलवंत बाजीगर, राजपाल तंवर, रवि तारांवाली, तेजबीर सिंह, सुभाष हजवाना, भीम सैन अग्रवाल, जसवंत पठानिया, प्रवीण प्रजापति, बलविंद्र जांगड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।