{"_id":"645e95bab2acd8306803fe77","slug":"bike-riders-snatched-money-from-middleman-kaithal-news-c-18-1-119271-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाइक सवारों ने आढ़ती से रुपये छीने, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाइक सवारों ने आढ़ती से रुपये छीने, केस
Sat, 13 May 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 13 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पट्टी अफगान चीका रोड कैथल स्थित ड्रेन के पुल पर मोटरसाइकिल सवार दो आरोपी एक आढ़ती के 54 हजार 500 रुपये छीनकर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव अटेला निवासी चंद्रभान ने सिटी थाना में शिकायत दी कि उसकी नई अनाज मंडी कैथल में जसपाल सिंह करण सिंह ट्रेडिंग के नाम से आढ़त की दुकान है। 11 मई को वह अपनी दुकान से 50 हजार रुपये लेकर फिरोजपुर निवासी रणधीर सिंह को देने के लिए ई-बाइक से जा रहा था। शाम को जब वह ड्रेन पुल पर पट्टी अफगान चीका रोड कैथल पर पहुंचा तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लडक़े उसकी जेब से जबरदस्ती 50 हजार रुपये व पर्स जिसमें 4500 रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड थे, उसे छीनकर चीका की तरफ भाग गए। मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था और पिछले लडक़े ने सफेद कपड़े से मुंह बांध रखा था। पुलिस ने केस दर्ज कर एएसआई रणदीप सिंह को मामले की जांच सौंपी है।