{"_id":"66ecb21337b9ff40ed0e3434","slug":"bhumika-and-mehak-will-play-national-boxing-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-479719-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भूमिका और महक खेलेंगी बॉक्सिंग की राष्ट्रीय स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भूमिका और महक खेलेंगी बॉक्सिंग की राष्ट्रीय स्पर्धा
Fri, 20 Sep 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के छात्र खेलों के क्षेत्र में भी लगातार परचम लहरा रहे हैं। अब स्कूल की दो छात्राओं भूमिका और महक का राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग स्पर्धा के लिए चयन हुआ है।
सीबीएसई नार्थ जोन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भूमिका ने अंडर-19 54-57 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-17 व 42 किलोभार वर्ग में महक ने बॉक्सिंग में रजत पदक जीता है। ये प्रतियोगिता 12 से 14 सितंबर को बहादुरगढ़ में आयोजित हुई थी। अब ये विजेता छात्राएं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी जो 16 से 20 अक्तूबर तक महेंद्रगढ़ में संपन्न होगी।
प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा ने छात्राओं की जीत पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन अश्विनी शोरेवाला व प्रधान सरल शांत मंगल ने भी दोनों छात्राओं व उनके माता-पिता को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे जीतकर स्कूल का नाम रोशन करें।