फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bharti and Niketan House Sadan Pratham in Rangoli

Kaithal News: रंगोली में भारती और निकेतन हाउस सदन प्रथम

Sat, 11 Nov 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bharti and Niketan House Sadan Pratham in Rangoli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया। दीपावली की पूर्व संध्या पर छोटे-छोटे बच्चों ने रामायण पर आधारित एक लघु नाटिका का मंचन किया। जिसका सभी ने मन मोह लिया। चारों सदन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया।

इसमें भारती और निकेतन हाउस सदन के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्या हाउस द्वितीय स्थान पर और शिक्षा हाउस तृतीय स्थान पर रहा। रंगोली की विशेष बात यह थी कि रंगोली को लड़कों ने बनाया। रंगोली में दीपावली से लेकर गोवर्धन पूजा इत्यादि का भी वर्णन किया। रंगोली विशेष रूप से व्यर्थ सामग्री से बनाई गई।
विज्ञापन


इस पर्व पर बच्चों द्वारा अनेक प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें कक्षा छठी के छात्रों द्वारा रामायण की लघु नाटिका बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय त्योहार है। यह त्योहार सद्भावना व भाईचारे का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंधक निदेशक जितेंद्र सिंह बिढान ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर वर्षा, निर्मल लांबा, सुनिता धनिया, मंजू खुराना, सविना, ज्योति, मोनिका, भीम सिंह गिल, सुशील कुमार, अंकित वर्मा, मनोज लोहान व सुखबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed