फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bhakiyu criticized the policies of BJP

Kaithal News: भाकियू ने भाजपा की नीतियों को कोसा

Fri, 04 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 04 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu criticized the policies of BJP
कलायत। हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने भाजपा सरकार पर कॉरपोरेट घरानों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली सस्ती करने का वादा किया था, लेकिन अब बिजली के दाम बढ़ा दिए गए हैं। बिजली निगम को निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी के तहत स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। भाकियू इसका पुरजोर विरोध करेगी। बैठक में भाकियू जिला अध्यक्ष गुरनाम सहारण, किसान नेता सुरेंद्र चौशाला, संदीप गिल, भीम सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

ढांड। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष राजकुमार सारसा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसने महंगाई बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि सस्ते राशन का दावा करने वाली सरकार ने अब 40 रुपये में मिलने वाला सरसों तेल 100 रुपये का कर गरीबों पर बोझ डाल दिया। सारसा ने कहा कि बिजली, टोल टैक्स और रेल किराया तक बढ़ा दिया गया है, जिससे जनता त्रस्त है। संवाद
विज्ञापन

भाजपा सरकार ले रही जन विरोधी फैसले : सोनू

राजौंद। इनेलो के युवा जिला अध्यक्ष सोनू वर्मा ने भाजपा सरकार पर लगातार जनविरोधी फैसले लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के बीपीएल कार्डधारकों, मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों को परेशान कर रही है, जबकि इन्हीं वर्गों ने भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता पहले ही चार गुना बढ़ी हुई बिजली दरों से त्रस्त है। अब आईपीएल कार्डधारकों को हर महीने 40 रुपये में मिलने वाला दो लीटर सरसों का तेल अढ़ाई गुना बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है। यह निंदनीय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed