फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Better to make sarpanch unanimously: Ishwar Singh

सर्वसम्मति से सरपंच बनाना बेहतर : ईश्वर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Better to make sarpanch unanimously: Ishwar Singh
37-गुहला चीका। गांव में सर्वसम्मति से पंचायत का गठन करने के उपरांत गांव भाटियां के सरपंच प्रतिनिध? - फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के मद्देनजर सर्वसम्मति से पंचायतों का गठन करने में गुहला-चीका अव्वल रहा है। पंचायतों का सर्वसम्मति से गठन करने के बाद आज हलके के अनेक गांवों के ग्रामीण विधायक ईश्वर सिंह से उनके निवास पर मिले और उनके साथ गांवों के विकास पर चर्चा की। कहा कि आम सहमति वाली ग्राम पंचायतों में सरकार के प्रयास से विकास की धारा बहेगी।
विज्ञापन

पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि आम सहमति से पंचायतों का गठन करने वाले गांवों में सुशासन और विकास का नया दौर शुरू होगा। विधायक ने कहा कि हलके में सबसे अधिक गांवों में सर्वसम्मति से पंचायतों का गठन होने की गूंज पूरे हरियाणा में पहुंची है। विधायक ने कहा कि उनका शुरू से प्रयास रहा है कि हलका में किसी तरह का भी चुनाव हो, उसमें पहला प्रयास आम सहमति का होना चाहिए, ताकि चुनावी प्रक्रिया के दौरान पैदा होने वाली आपसी तलखियों से बचा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हलका की 16 ग्राम पंचायतों में गुहला खंड की भाटिया, लंडाहेड़ी, गुरुनाक नगर, मैंगड़ा, बिच्छियां, खेड़ी दाबन, सिहाली, लालपुर, चाबा, छनना जटान, नंदगढ़, थेह मुकेरियां व सीवन खंड की हरनौला, कच्ची पिसोल, पक्की पिसोल व नागल में सहमति बनी हैं। इसी प्रकार 926 पंचों में से 707 पंचों को भी सर्वसम्मति से चुना गया है। गुहला हलका में पंचायत समिति के पांच सदस्य भी सर्व सम्मति से चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed