{"_id":"6aaad7aae5973100ab0e5100","slug":"fair-held-at-goga-madi-devotees-arrived-from-nagar-kheda-carrying-108-ceremonial-staffs-kaithal-news-c-245-1-kht1014-155198-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गोगा माड़ी पर लगा मेला, नगर खेड़ा से 108 छड़ियां लेकर पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गोगा माड़ी पर लगा मेला, नगर खेड़ा से 108 छड़ियां लेकर पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक पर छड़ियों के आगे नाचते हुए श्रद्धालु। श्रद्धालु।
राजौंद। कैथल रोड स्थित गोगा माड़ी पर बुधवार को हर वर्ष की तरह विशाल मेला लगा। आसपास के गांवों और नगर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोगा माड़ी पहुंचे और माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। छड़ी चढ़ाने का सिलसिला सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ। इसी आयोजन के तहत नगर खेड़ा से भी श्रद्धालु 108 छड़ियां लेकर गोगा माड़ी पहुंचे।
भगत मित्रपाल राणा ने बताया कि यह परंपरा वर्ष 1984 से चली आ रही है। सतपाल भगत की स्मृति में एक दिन पहले छड़ियों को नगर खेड़ा ले जाया जाता है और अगले दिन शाम चार बजे गोगा माड़ी पर चढ़ाया जाता है। मंगलवार रात सतपाल भगत के आवास पर जागरण भी हुआ।
छड़ियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल रहे। युवाओं ने ढोल की थाप पर नृत्य किया। आयोजन की व्यवस्था के लिए 36 बिरादरी की कमेटी बनाई गई है। मान्यता के अनुसार मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु गोगा माड़ी पर छड़ी चढ़ाते हैं। जाहर वीर गोगा जी समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गईं। कमेटी के अनुसार मेले के बाद श्रद्धालु छड़ियां लेकर राजस्थान के बागड़ स्थित गोगा माड़ी के लिए भी रवाना होते हैं।