{"_id":"63923ebe2797393d2b268139","slug":"beo-inspected-three-schools-kaithal-news-knl130072684","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बीईओ ने तीन स्कूलों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बीईओ ने तीन स्कूलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। कलायत के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र आर्य ने तीन स्कूल सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इनमें राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय कलायत शहर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नरवल गढ़ और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बात्ता शामिल रहे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल स्तर पर चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य रूप से निपुण हरियाणा मिशन, उड़ान कार्यक्रम, ई-अधिगम और अन्य कार्यक्रमों का निरीक्षण किया।
इस पर खंड के बीआरपी नरेंद्र कुमार बालियान ने प्रत्येक कार्यक्रम से संबंधित सभी पहलुओं पर अधिकारी की मौजूदगी में शिक्षकों से बातचीत की। साथ ही कार्यक्रमों से जुड़ी शिक्षण संस्थाओं के सवालों के संतोषजनक जवाब दिए। बीईओ ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बात्ता में स्टाफ मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि कोई भी अध्यापक विभाग द्वारा चलाए जा रहे किसी भी कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरते।
स्कूलों की निरीक्षण रिपोर्ट विभाग द्वारा प्रदान किए गए गूगल लिंक और समीक्षा एप के माध्यम से राज्य मुख्यालय को प्रेषित किया गया। उल्लेखनीय है कि खंड और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के बाद खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों में शिक्षकों की गतिविधियों को कसौटी पर परखने की कवायद में हैं। इसके माध्यम से वे स्कूल में शिक्षकों की हाजिरी, शिक्षण कार्य और शिक्षा विभाग की कार्ययोजना अनुसार कार्यक्रमों की रिपोर्ट जांचने में लगे हैं।