{"_id":"41f840d5db24969c6758dd835be64e96","slug":"baljeet-fast-enters-on-fifth-day-health-deteriorates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमरण अनशन पर बलजीत की तबियत बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमरण अनशन पर बलजीत की तबियत बिगड़ी
कैथल
Updated Thu, 20 Mar 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। खुद पर दर्ज छेड़छाड़ के केस को खारिज करवाने के लिए आमरण अनशन पर बैठे मानवाधिकार कार्यकर्ता बलजीत सिंह नायक की अनशन के पांचवें दिन तबियत बिगड़ गई।
इस दौरान बलजीत सिंह के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए चिकित्सकों की टीम के साथ नायब तहसीलदार नवदीप नैन भी मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों ने नायक के स्वास्थ्य की जांच के लिए उसके रक्त का नमूने भी लिए हैं। बलजीत सिंह नायक ने उस पत्र की प्रति नायब तहसीलदार को सौंपी, जो उन्होंने राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग को प्रेषित की थी। स्वास्थ्य की जांच कर रहे चिकित्सकों को बलजीत सिंह नायक ने बताया कि उसे चक्कर आर रहे हैं तथा कमजोरी महसूस हो रही है।
चिकित्सक डा. बलविंद्र गर्ग और डा. मोहित मित्तल ने नायक को सलाह दी कि उनका स्वास्थ्य गिर रहा है इसलिए वे उन्हें ड्रिप लगाने दें, मगर बलजीत सिंह ने कहा कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं हो जाती तथा दर्ज किया झूठा मुकदमा खारिज नहीं किया जाता, वह न तो अन्न जल ग्रहण करेगा तथा न ही ड्रिप लगवाएगा।
विज्ञापन
डा. बलविंद्र गर्ग और डा. मोहित मित्तल ने बताया कि स्वास्थ्य की जांच की गई तथा रक्त के नमूने लाकर उनकी भी विभिन्न प्रकार की जांच करवाई गई। जांच के दौरान सब कुछ सामान्य पाया गया। लेकिन बलजीत सिंह नायक के शरीर की स्थिति सामान्य है मगर शरीर में पानी की थोड़ी बहुत कमी नजर आ रही है, जिसके चलते उन्हें ड्रिप लगवाने की सलाह दी गई थी, जिसे उन्होंने सिरे से नकार दिया। नायक के शरीर की जांच संबंधी सारी रिपोर्ट तैयार की अधिकारियों की सेवा में प्रेषित की जा रही है।