फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Baba is the night of kirtan, today we have come to the police station... Devotees swayed in the bhajans.

Kaithal News: कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणौं है...भजन में झूमे श्रद्धालु

Mon, 27 Feb 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 27 Feb 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Baba is the night of kirtan, today we have come to the police station... Devotees swayed in the bhajans.
पूंडरी। श्री श्याम मित्र मंडल फतेहपुर-पूंडरी की ओर से तृतीय विशाल श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव रजनी रॉयल गार्डन में आयोजित किया गया। महोत्सव में भव्य दरबार बंसीवाला जींद की तरफ से लगाया गया और कलकत्ता के विशेष फूलों से बाबा का श्रृंगार करवाया गया। मंडल के सदस्यों की ओर से बाबा को छप्पन भोग, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा का विशेष प्रबंध किया गया। विशाल फाल्गुनी महोत्सव में श्याम जगत के दादा नंदकिशोर नंदू भैया , स्वर कोकिला रेशमी शर्मा, दर्पण शर्मा व बहादुर सैनी ने भजन प्रस्तुत कर बाबा का गुणगान किया। उन्होंने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर मुकेश अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग, देसराज गर्ग, डॉ. नितिन बंसल, सुरेंद्र गर्ग, शमशेर गोलन, संजीव लाठर, डॉ. राजबीर डाबर, महेंद्र सिंह, निरंजन जांगड़ा, ईश्वर सिंह व डॉ. सतपाल साकरा सहित राजनीतिक हस्तियों पूर्व विधायक दिनेश कौशिक व कांग्रेस नेता सतबीर भाणा ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान दादा नंदकिशोर के भजन कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणौं है कोल निभाणो है..... तुम्हीं श्याम अपने सगले पराए पर जमकर झूमे। दर्शकों ने अपने जगह पर खड़े होकर भजनों पर नृत्य किया और श्याम बाबा के जयकारे लगाए। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा। श्री श्याम बाबा के नाम से बने अलग-अलग जगह से आए मंडल सदस्यों ने निशान व प्रसाद लेकर पहुंचे हुए थे। बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए लोग लंबी लाइनों में लगकर बाबा के दरबार तक पहुंचे और वहां से तिलक लगवाकर प्रसाद ग्रहण किया। भजनों का दौर देर रात तक चला। महोत्सव में श्याम प्रेमियों द्वारा खाटू नरेश की जय, लखदातार की जय व हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा जयघोष के साथ पूरा पंडाल खुशियों से झूम उठा। गायक कलाकरों का श्री श्याम मित्र मंडल फतेहपुर-पूंडरी ने स्वागत व सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed